लखनऊ लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव के पोलिंग पार्टियों के रवाना.........

रज़िया बानो...... 



लखनऊ लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। सोमवार को प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होना है। इसके लिये पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का काम शुरु हो गया है। लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीटो के मतदान के लिये पोलिंग पार्टिया स्मृति उपवन से रवाना हो रही है। लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्रो के 3561 पोलिंग बूथो पर कुल 17168 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। इसके लिये स्मृति उपवन मे विधानसभा वार पँडाल बनाये गये है। जंहा इन्हे ई वी एम ,वीवीपैट के साथ मतदान से जुडे सभी जरुरी सामान मुहैया करवाये गये है। इनकी रवानगी के दौरान मेडिकल टीम से लेकर फायर बिग्रेड,एम्बुलेन्स और ठन्डे पानी समेत सभी जरुरी सुविधाओं का इन्तजाम किया गया है। पोलिंग पार्टियों के लिये लगभग 1250 वाहनो का इन्तजाम किया गया है। जिसमे करीब 700 बसे और 550 छोटे वाहन शामिल है। दोनो लोकसभा क्षेत्रो के 360 पोलिंग बूथो पर वेब कास्टिग होनी है। बूथो पर वेब काँस्टिग का जिम्मा काँमन सर्विस सेन्टर के 360 आपरेटरों को दिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र के पंडाल मे 20 बूथो के लिये एक टेबल बनाई गयी है। जंहा से ई वी एम और वीवीपैट का वितरण हो रहा है। चुनाव के दौरान मजिस्ट्रेटो की गाडियां सुरक्षा बलों के घेरे मे रहेगीं। हर पोलिंग पार्टी के साथ सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेगें। जमीन से आसमाँ तक पहरेदारों की नजर रहेगी। चुनाव के दिन 222 सेक्टर मोबाइल 45 जोनल मोबाइल जिसमे 17 मोबाइल अधिकारियों के लिये रहेगी। दो बूथ वाले मतदान केन्द्रो पर 1 सब इन्सपेक्टर,1 हेड कांस्टेबल 2 आर्मड कांस्टेबल 4 होमगार्ड और आधा सेक्शन सी ए पी एफ मौजूद रहेगी। दोनो लोकसभा सीटो के लिये कुल वोटरो की संख्या 40 लाख 59 हजार 656 है। जिनमें पुरुष वोटरों की संख्या19 लाख 93 हजार 712 है। जबकि महिला वोटरो की संख्या 17 लाख 26 हजार 639  है। यंहा पर थर्ड जेन्डरो की संख्या 185 है। लखनऊ सीट पर प्रत्याशियों की संख्या 15 है। वंही मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की संख्या 12 है। जिनके भाग्य का फैसला सोमवार को ई वी एम मे कैद हो जायेगा।


 


 


Popular posts